November 7, 2026

अंकिता हत्याकांड की जांच में नया मोड़, उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा कराया मोबाइल फोन।

0
IMG-20260116-WA0020

हरिद्वार : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर जांच ने अहम मोड़ लिया है। मामले से जुड़े कथित वीआईपी नामों और वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित न्यायालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जांच से संबंधित अपना मोबाइल फोन विधिवत रूप से न्यायालय में जमा कराया।
बताया जा रहा है कि यही वह मोबाइल फोन है, जिसमें अंकिता हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया जा रहा था। इससे पूर्व इस मामले को लेकर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, वहीं एसआईटी द्वारा उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है।
रोशनाबाद कोर्ट में उर्मिला सनावर अपने सहयोगी स्वामी दर्शन भारती के साथ उपस्थित हुईं और जांच के मद्देनज़र मोबाइल फोन कोर्ट के सुपुर्द किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे चुके हैं।
अब ऐसे में न्यायालय में जमा कराए गए मोबाइल फोन और उससे मिलने वाले साक्ष्य जांच को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल