November 6, 2026

गौचर मेले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सम्मेलन, जिला जज ने किया सम्मान

0
IMG-20251118-WA0010

 

 

73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के अंतर्गत  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला जज चमोली ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया।

सम्मेलन के दौरान जिला जज ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाने में उनके उत्तराधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी हर उत्तराधिकारी तक पहुंचनी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता की बुनियाद इन्हीं महापुरुषों के त्याग और समर्पण पर टिकी है। इस अवसर पर उत्तराधिकारियों को पेंशन, चिकित्सा सुविधाएँ, सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

सम्मेलन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल, प्रेम सिंह रावत, कमल सिंह भंडारी, भुवन नौटियाल, मस्ताना सिंह, कलम सिंह सहित अन्य उत्तराधिकारियों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

गौचर मेले में आयोजित यह सम्मेलन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गौरवशाली परंपरा को स्मरण करने और उनके परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल