October 23, 2026

चार धाम यात्रा और पुष्कर कुंभ में: सफल सुरक्षा सहयोग के बाद आईटीबीपी जवानों को दी गई विदाई।

0
IMG-20250616-WA0045

जनपद चमोली में चार धाम यात्रा एवं माणा में आयोजित हुए पुष्कर कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आईटीबीपी की प्रथम बटालियन ज्योतिर्मठ को जिला पुलिस के सहयोग के लिए आवटित किया था। माणा में इस वर्ष आयोजित हुए पुष्कर कुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन हुआ, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी। इसके सफल और सुरक्षित संचालन के लिए आईटीबीपी के जवानों ने चमोली पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अहम योगदान दिया। जिस कारण यह बड़ा आयोजन सुरक्षित एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

आज दिनांक 16 जून 2025 को चार धाम यात्रा के लिए आवंटित आईटीबीपी की प्रथम बटालियन को वापस ज्योतिर्मठ के लिए रवाना किया गया। इससे पूर्व इस अवसर पर थानाध्यक्ष बद्रीनाथ  नवनीत भंडारी द्वारा आईटीबीपी के जवानों को विदाई देने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में, थानाध्यक्ष ने सभी जवानों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया व विशेष रूप से, अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले सूबेदार चरण सिंह को उनके लंबे और समर्पित कार्यकाल के सम्मान में एक विशेष स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में निभाए गए समर्पित और अनुशासित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आईटीबीपी के जवानों का यह सहयोग चमोली पुलिस बल के लिए अत्यंत प्रेरणादायक था और समूचे यात्रा एवं मेला आयोजन के सुचारू संचालन में निर्णायक साबित हुआ। चमोली पुलिस की ओर से सभी उपस्थित आईटीबीपी जवानों को उनकी आगामी यात्रओं और भविष्य के सभी कार्यभारों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी गयी। इस पूरे विदाई समारोह के सफल आयोजन में होटल लॉर्ड्स सेंट्रिक के स्वामी श्री रजत पंवार का भी विशेष सहयोग रहा, जिसकी पुलिस प्रशासन ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल