August 13, 2026

सीएम धामी ने किया स्पुतनिक वी-वैक्सीनेशन का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई स्थित ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के अस्पताल में स्पुतनिक वी-वैक्सीनेशन केंद्र का शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश में आज से स्पूतनिक-वी टीका लगना शुरू हो गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहे।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। इस साल दिसंबर माह तक राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस माह अभी तक केंद्रीय सरकार से राज्य को 17 लाख वैक्सीन मिल चुकी हैं।

Spread the love
error: Content is protected !!