August 13, 2026

2022 मिशन: जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे देवभूमि, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज से दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरा हैं। दौरे के पहले दिन  जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद राज्य लक्ष्मी शाह के अलावा तमाम भाजपा नेता रहे मौजूद। इसके अलावा डोईवाला के भानियावाला, छिद्दरवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पार्टी संगठन से लेकर धामी सरकार के मंत्रियों के साथ  बैठकें करेंगे। दो दिन के महामंथन मिशन 2022 को लेकर पार्टी की अब तक की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।

Spread the love
error: Content is protected !!