October 30, 2026

त्रिवेंन्द्र रावत की स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की मुहीम को लग रहे पंख, रुद्रपुर की बेकरी ग्रोथ सेंटर को मिला पहला स्थान

0

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय स्थापित ग्रोथ सेंटर के ज़रिये अब स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की मुहीम रंग लाने लगी है। उत्तराखंड में चल रहे करीब 100 से अधिक ग्रोथ सेंटर में रुद्रपुर का बेकरी ग्रोथ सेंटर पहले स्थान पर आया है। ग्रोथ सेंटर में न्याय पंचायत बिगवाड़ा के 8 ग्राम संगठनों की करीब 651 परिवार जुड़े हुए हैं । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रोथ सेंटर की महिलाओं से सीधे वार्ता की हैं । इस दौरान प्रधानमंत्री महिलाओं से ग्रोथ सेंटर से संबंधित सवाल जवाब की हैं। पहाड़ों में पलायन रोकने और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली बार ग्रोथ सेंटर की योजना शुरू की । ग्रोथ सेंटर के माध्यम से सरकार वोकल फॉर लोकल अभियान को बढ़ावा देना चाहती है । इसी के तहत पूरे राज्य में सभी न्याय पंचायतों में ग्रोथ सेंटर खोले जाने हैं। अब तक १२५ से ज़्यादा ग्रोथ सेंटर खुल चुके हैं। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ग्रोथ सेंटर की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा हैं कि यह हमारे लिए गर्व की बात हैं जो प्रधानमंत्री ने हमसे बात की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल