August 13, 2026

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया पहुंची देवभूमि, खेल प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट- जावेद हुसैन

उत्तराखंड के हरिद्वार की बेटी भारतीय महिला हॉकी टीम की होनहार खिलाड़ी वंदना कटारिया ने ओलंपिक खेल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज अपने गृह क्षेत्र लौटी तो खेल प्रेमियों ने गर्म जोशी के साथ वंदना कटारिया का स्वागत किया। दिल्ली से वंदना कटारिया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। एयर पोर्ट से बाहर आने पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में जुटे खेल प्रेमियों ने वंदना कटारिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर वंदना कटारिया ने मीडिया से बात करते हुए ओलंपिक के अपने अनुभव को साझा किया और भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी को और ऊंचाई पर ले जाने की बात कही।

एयरपोर्ट पर वंदना के स्वागत के लिए विधायक देशराज कर्ण वाल, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाई, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ वंदना की बड़ी बहन रचना और रीना के साथ तमाम लोगों मौजूद रहे।

 

Spread the love
error: Content is protected !!