July 25, 2026

खुशखबरी: वर्ड लेवल 1आर्चरी कोचिंग सेमिनार के लिए उत्तराखंड की दो कोच चयनित

Good News: Uttarakhand for Word Level 1 Archery Coaching Seminar

देहरादून:खेल जगत से उत्तराखंड के लिए खुशखबरी आई है। दर-असल लेबल 1 वर्ड आर्चरी कोचिंग सेमिनार के लिए 10 भारतीय कोचों में उत्तराखंड राज्य की दो कोचो का भी चयन हुआ है जिसमें प्रतिभा धामी व सुनिधि विजल्वाण सामिल है।
यह सेमिनार स्विट्जरलैंड में 19 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
वही इन दो कोचों के लेवल 1वर्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित होने पर उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के अथक प्रयासों से राज्य के कोचो को आगे बढने का मौका मिल रहा है। जिसका फायदा देश भर के आर्चरो के साथ उत्तराखंड को भी मिलेगा।
गौरतलब है कि,इस कोर्स के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लेबल 1,लेबल 2व लेबल 3 पास करनी होती है,फिर लेवल1वर्ड आर्चरी के लिए चयन होता है। वर्ड लेवल पर आर्चरी खेल की नई तकनीकी को सीखने के बाद देश व प्रदेश के खिलाडियों को इसका लाभ मिलेगा जिससे उत्तराखंड के खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा सके।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!