October 17, 2026

पोखरी विकासखंड के 6 छात्र-छात्राये का राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति के लिए चयन

IMG-20240202-WA0009

 

 

Selection of 6 students of Pokhri Development Block for National Means cum Merit Scholarship

पोखरी विकासखंड के 6 विद्यार्थीयों को राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया
पोखरी के राजकीय जूनियर हाईस्कूल वीणा के चार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साधन सह योग्यता में तमन्ना, सुहानी,अक्षत,और अंकुश का छात्रवृत्ति में चयनित किया गया है।
वही जूनियर हाईस्कूल मसोली से आयुष नेगी और जूनियर हाईस्कूल करछूना की सिमरन कोहली को भी छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। इन सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर यह सफलता प्राप्त की है।
जूनियर हाईस्कूल वीणा की शिक्षिका कुसुम गडिया ने कहा चार विद्यार्थियों का राष्ट्रीय साधन सह योग्यता में छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। यह विद्यालय के लिए खुशी का पल है।इसे अन्य बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!