November 5, 2026

नौली बयाली भूतनाथ शिव पुराण कथा में रही शिव पार्वती विवाह उत्सव की धूम

0
WhatsApp Image 2024-01-24 at 8.00.52 PM

 

चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के नौली ग्राम पंचायत के द्वारा बयाली भूतनाथ मंदिर में 11दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन किया गया है जिसमें सात दिवस पर शिव पार्वती की कथा के साथ शिव पार्वती का विवाह का मंचन किया गया।
कथा व्यास आचार्य महादेव किमोठी ने भगवान शिव की कथा सुनाई .

उन्होंने कहा पर्वतराज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं और उन्हें बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया । इसके बाद माता पार्वती पर्वत राज हिमालय के घर अवतरित हुईं। बेटी के बड़ी होने पर पर्वतराज को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। उन्होंने कहा कि माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं। एक दिन एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया। उन्होंने कहा कि नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे तो उसे देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गए। लेकिन माता पार्वती खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार कर लीं । विवाह प्रसंग के दौरान शिव-पार्वती की झांकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाए । शिव- पार्वती विवाह में श्रद्धालु झूमकर विवाह गीत गाने लगे
इस अवसर पर पंडित कमल किशोर किमोठी,गीताराम, ग्राम प्रधान सतेन्द्र सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल