October 16, 2026

कमेडा गांव पंहुची आराध्य देव रावल देवता की बन्याथ दिवारा यात्रा

WhatsApp Image 2023-12-26 at 3.44.56 PM

Banyath Diwara Yatra of the adorable deity Rawal Devta reached Kameda village.

चमोलीः22 नवम्बर से जनपद रुद्रप्रयाग दसज्यूला क्षेत्र बिजराकोट एव जनपद चमोली पोखरी विकास खण्ड क्षेत्र के बडेथ,डांग,इज्जर,भन्वाडी आदि गाँवों के आराध्य देव रावल देवता की बन्याथ (देवरा ) यात्रा 26 दिसम्बर पाटी गांव में मौजांच व भग्तों को आर्शीवाद देने के बाद पश्चात कमेडा गांव में धियाण कल्पेश्वरी देबी पत्नी मातबर सिंह रावत के घर पर रात्री विश्राम पर रहेंगे एवं 27 को कमेडा गांव भ्रमण एव भग्तजनों को आर्शिवाद देने के बाद कमेडा गांव मे ही धियाण कान्ता देवी पत्नी योगम्बर सिंह राणा के घर पर रात्री विश्राम पर रहेंगे तत्पश्चात 28 दिसम्बर को आराध्य देव रावल देवता कमेडा से आगे भ्रमण कर सन गाँव पहुचेंगे एव सन गाँव में धियांण सुनीता देवी पत्नी राकेश सिंह बिष्ट के घर रात्री विश्राम पर रहेगें। यह जानकारी रावल देवता दिवारा यात्रा समिति के संयोजक व सुनील पंवार ने हिमवंत प्रदेश न्यूज को दूरभाष के माध्यम से दी है।
आपको बता दें कि, रावल देवता की बन्याथ दिवारा यात्रा घरैया बन्याथ के बाद दसज्यूला पट्टी व सारी, सिन्द्रवाणी छिनका,कोठगी,भटवाडी,मदोल,क्वीली, तोरियाल, चोपडा, जोनला, डुगरी, गन्धारी, पाली, आदि गांवों में द्यूका एव पाटी, गांवों का भ्रमण कर 26 दिसम्बर को रात्री विश्राम दो दिन कमेडा गांव में अलग अलग ध्यिाणियां के घर पर रहेगा। रावल देवता की बन्याथ को लेकर भक्तों में भारी खुशी व उत्साह को माहौल बना हुआ है। दिवारा यात्रा के गांवों में पंहुचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत व सत्कार किया जा रहा है। भारी ठंड के बावजूद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है।

 

 

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!