October 17, 2026

पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग बामनाथ के समीप अवरूध,यात्री परेशान

IMG-20230914-WA0023

 

चमोली जिले के पोखरी हापला गोपेश्वर मोटर मार्ग बामनाथ में  चट्टान टूटने के कारण अवरुद्ध होने से मोटर मार्ग पर आवाजाही ठप्प हो गया गई है। चन्द्रशिला पट्टी के दर्जनो ग्राम सभाओं के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय गोपेश्वर आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।वे कर्णप्रयाग के रास्ते जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आवाजाही करने को मजबूर हैं।
गुडम के प्रधान सज्जन नेगी, मसोली के प्रधान देवेन्द्र लाल, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी,नैल के प्रधान संजय रमोला, नौली के प्रधान सतेन्द्र सिंह काण्डई चन्द्रशिला के प्रधान नवीन राणा, सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन से शीघ्र मोटर मार्ग को खोलकर यातायात बहाल करने की मांग की है।
पीएमजीएसवाई अधिशासी अभियंता परशुराम चमोला से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा दोनों ओर से जेसीबी मशीन लगाई है चट्टान से लगातार पत्थर आने के कारण सड़क से मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। शाम तक सड़क मार्ग को यातायात बहाल प्रयास कर रहे हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!