October 17, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ब्राह्मण थाला में चलाया महा जनसंपर्क अभियान

IMG-20230622-WA0003

 

चमोली जनपद विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ महाजनसंपर्क अभियान चलाया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को भाजपा की रिति और नीतियों के बारे में बताया उन्होंने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और आमजन के हितों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। गरीबों के लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है जिसमें किसान पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,हल घर नल, सहित विभिन्न आयोजनाओं के बारे में जानकारी दी आमजन को इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को घर -घर तक पहुंचाये जिससे गरीबों को इसका फायदा मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, रमेश चौधरी, महामंत्री भरत चौधरी, अमरसिंह, ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, गजपाल बर्त्वाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!