November 25, 2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं केंद्र की योजनाएं: आशा।

0
IMG-20230429-WA0050

 

दो दिवसीय प्रवास पर राजस्थान पहुंची भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी

आज दिनांक 29 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल जी के नेतृत्व में अपने दो दिवसीय प्रवास पर राजस्थान में है। इस दौरान राजस्थान के कई जिलों की अलग-अलग विधानसभाओं में महिलाओं से संपर्क कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी जोधपुर के उत्तर देहात की 3 विधानसभाओं लोहावट, फलोदी और शेरगढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उधर इन जिलों के धार्मिक स्थलों में जाकर मुख्य पुजारियों से वार्तालाप की गई और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान महिलाओं को मिलेट्स (मोटे अनाज) के लाभ के बारे में बताया गया, इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी ली गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए उसका अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा गया। इस दौरान श्रीमती आशा नौटियाल जी व अन्य पदाधिकारियों ने राज्य सरकार की विफलताओं से भी महिलाओं को अवगत कराया। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की पदाधिकारियों ने समरसता श्री अन्न अभियान के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी ने कहा कि समरसता से ही समाज में भेदभाव समाप्त किया जा सकता है। महिलाओं के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है जिसका लाभ उठाकर महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती है बल्कि वह अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की दिशा में प्रेरित करने का काम कर सकती हैं।

]

भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री गीता रावत राजस्थान के जोधपुर जिले के दक्षिण देहात में जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल जी और उनकी पूरी टीम के साथ प्रवास पर रही जहां उन्होंने महिलाओं से संपर्क किया। इस दौरान केन्द्र सरकार कि जन कल्याणकारी योजनाओं और सुशासन योजना, राज्य सरकार की विफलताओं को को जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्षा मोहनी पोखरियाल राजस्थान के बूंदी जिले में प्रवास पर रहीं। उन्होंने यहां दक्षिण देहात क्षेत्र की अलग-अलग विधानसभाओं में महिलाओं से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ सेल्फी ली धार्मिक स्थलों के मुख्य पुजारियों के साथ वार्ता की और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के साथ भोजन किया।

प्रदेश मंत्री भावना रावत ने भीलवाड़ा जिले में प्रवास कर रहीं हैं। इस दौरान पत्रिका वितरण कार्यक्रम, नव मतदाताओं को मिस कॉल के माध्यम से पार्टी से जोड़ने के साथ ही महिला मोर्चा पदाधिकारी बैठक कार्यक्रम में शिरकत की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल