October 16, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का समापन्न

photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2023132110876

चमोली(पोखरी नागनाथ):अटल उत्कृठ राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी मे आयोजित 7 दिवसीय एन.एस.एस कैम्प का रंगारंग समापन हो गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे अभिभावक संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता जितेन्द्र प्रसाद सती ने छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।
गौरतलब है कि 7 दिवसीय एसएसएस कैम्प का शुभारंभ 28 दिसंबर को पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के द्वारा किया प्राथमिक विद्यालय देवर/छात्रावास में किया गया था इस कैम्प के अर्न्तगत कार्यक्रम अधिकारी महेश चन्द्र किमोठी व सहायक कपिल देव पंवार(प्रवक्ता राजनीती विज्ञान) के सानिध्य में छात्र छात्राओं को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । एसएसएस कैम्प के समापन्न के अवसर पर छात्र छात्राओ ने रंगारंग प्रस्तुती दी ।
कार्यक्रम में पूर्व अभिभावक संघ के अध्यक्ष अमर सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि सिरकत की इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!