August 2, 2026

सेलाकुई में हुए लाखों की लूट का देहरादून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून पुलिस ने सेलाकुई में हुए ज्वेलरी की दुकान में लाखों की लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट की घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना में लूटी गई ज्वेलरी और नगदी भी बरामद कर ली गई है।

एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने बताया हैं कि 18 फरवरी को सेलाकुई में सर्राफा की दुकान में तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद घटना के खुलासा के लिए 5 टीमों का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल बिजनौर निवासी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों के हवाले से घटना में स्तेमाल किए गए तमंचा भी बरामद हुआ है।पुलिस आरोपियों की अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!