August 26, 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस: सार्वभौमिक सोशल कल्चरल एजूकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट करेगा वर्चुअल कार्यक्रम

नई दिल्ली:

सार्वभौमिक सोशल कल्चरल एजूकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट सन् 2018 से सतत उत्तराखण्ड के ग्रामीण अंचल में विषम प्रस्थितियों में रह रहे बच्चों व विशेषत: बालिकाओं के सर्वागीण विकास के लिए कार्यरत है ।अपने कार्यक्रम “नौनी” के माध्यम से बालिकाओं के सर्वागीण विकास हेतु कार्यरत है ।विकास से यहां हमारा तात्पर्य शारीरिक ,मानसिक,सामाजिक एवं अध्यात्मिक विकास से है ।


अपने कार्यक्रमों के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु ट्रस्ट समय समय पर कार्याशाला ,गोष्ठी ,सेमिनार ,नुक्कड़ नाटक व‌ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है ।


इसी क्रम में दिनांक 24/01/22 को कोरोना के मध्यनजर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस वर्ष आन लाईन कार्यक्रम रखा है ।‌जिसमें बच्चों तक अनेक उपयोगी जानकारी अपने प्रतिष्ठित अतिथियों के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास है ।

कार्यक्रम सार्वभौमिक fb पेज पर सांय 5 से6 बजे लाइव होगा ।

सार्वभौमिक का प्रसाशनिक ढ़ाचा
हरीदत्त भट्ट. संरक्षक
अजयसिंह बिष्ट. अध्यक्ष संस्थापक
शर्मिलादत्त. महासचिव
डा॰ हिमानी बिष्ट. सचिव
वीरेंद्र अमोला कोषाध्यक्ष
कुसुम उप कोषाध्यक्ष
कुन्जा बलूनी संगठन सचिव

 गीता नेगी सांस्कृतिक सचिव

 राकेश गुसांई संगीत निदेशक
लक्ष्मी पटेल नृत्य निदेशक
रमेश ठंगरियाल नाट्य निदेशक

Spread the love
error: Content is protected !!