February 14, 2026

मौसम:उत्तराखंड में आगामी चार दिन हो सकती है बारिश

प्रदेश  में अगले 4 दिन तक बारिश जारी रहेगी,जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा संभल कर करें।

मौसम विभाग ने 6 एवं 7 सितंबर को राज्य के नैनीताल पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है, वहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन होने के संभावना है। 8सितंबर को राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी,नैनीताल , बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश व तीव्र बौछार का येलो अलर्ट रहेगा। जबकि आगामी 9 एवं 10 सितंबर को राज्य के लगभग सभी पर्वतीय एवं मैदानी जनपदों में हल्की एवं मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना जताई गई है। जबकि पर्वतीय राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। बारिश के येलो अलर्ट के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!