November 1, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्राः पैनी व सेलंग मेें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दी योजनाओं की जानकारी

0
IMG_20231213_214924

Vikas Bharat Sankalp Yatra: BJP State President Mahendra Bhatt gave information about the schemes in Pani and Selang.

 

चमोलीः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जोशीमठ ब्लॉक के पैनी व सेलंग मेें आयोजित शिविर में प्रतिभाग कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान, उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाओं से गरीबों का जीवन खुशहाल हो रहा है।
शिविर में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों भी सारी सुविधाएं मिल रही हैं। शिविर में सभी विभागों के स्टॉलों द्वारा भी लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दशोली ब्लॉक के भंतिग्याला, छिनका, धारकोट, देवाल के खेता मानमती, गैरसेंण के किरसाल, कर्णप्रयाग के काण्डामैखुरा तथा नारायणबगड के चिरखून व जाखपाटियू में शिविर आयोजित कर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को पंजीकरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 150 लोगेां का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइंया वितरित की गयी।
आगामी 15 दिसम्बर को कर्णप्रयाग के सुखतोली, बणसोली, भैंतोली, थराली के कुराड, ढुंगाखोली, घाट के गेरी व अलाजखोला, नारायणबगड के बेथरा, रैंस मौणा व मनोडा, देवाल के लिंगडी ओडेर, पोखरी के इरास, सरणा, रड़वा,दशोली के हाट व जैशाल, जोशीमठ के हेलंग व गुलाबकोटी तथा गैरसेंण के भडारीखोड, गोगना, जखेत व भटग्वाली में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल