August 18, 2026

बागेश्वर के सब्जी व्यवसायी हरीश सिंह ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

अब दुनिया में बेईमानों का राज है। चारों तरफ बस धोखेबाज ही धोखेबाज और लुटेरे बैठें हैं। ऐसा जो लोग कहते हैं सोचते हैं….. उन लोगों की सोच बदल देने वाला काम बागेश्वर के सब्जी व्यवसायी हरीश सिंह दफौटी ने किया  है। जी हां…. हरीश सिंह ने ईमानदारी की ऐसी मिशाल पेश की है जिसकी आज चारों तरफ चर्चा हो रही है।

 

दरअसल बागनाथ मंदिर में पूजा के लिए गए  सब्जी व्यवसायी हरीश सिंह को वहां 50 हजार रूपये गिरे मिले। जो उन्हें उपजिलाधिकारी हरिहर गिरी को सौंप दी है। जिसके बाद हरीश दफौटी की ईमानदारी की आज नगर भर चर्चा की जा रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!