वैश्य नर्सिंग होम ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
देहरादून। वैश्य नर्सिंग होम (मेहर डॉहपिटल) के तत्वाधान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईजी जन्मेजय खण्डूरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जबकि पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।

वहीं डीआईजी जन्मेजय खण्डूरी द्वारा युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर वैश्य नर्सिंग होम के चिकित्सक डा० विपिन वैश्य, डा०मीनु वैश्य, डॉ हंस वैक्य डा० मानसी वैश्य और सच्चिद सेमवाल, राथ सिंह रावत और समस्त वैश्य नर्सिंग होम स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित रहे।
