March 21, 2023

केंद्रीय बजट से होगी महिलाओं की आर्थिक उन्नति: आशा नौटियाल

 

बालिका इंटर कॉलेज अगस्तमुनि में ‘बजट पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी किया गया वर्ष 2023- 24 का बजट हर वर्ग का समावेशी बजट होने के साथ ही महिलाओं की आर्थिक उन्नति और सशक्तिकरण करने वाला साबित होगा।
यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल ने यहां बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। केंद्र सरकार के वर्ष 2023 24 के लिए जारी किए गए बजट की खूबियों को जन जन तक पहुंचाने और महिलाओं को इस बजट की खूबियां बताने के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगस्त मुनि में बालिका इंटर कॉलेज में बजट पर चर्चा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत काल के इस बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में महिला बचत सम्मान पत्र की सौगात के माध्यम से 2 साल के लिए दो लाख की राशि पर 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का प्रावधान किया गया है, स्वयं सहायता समूह के लिए सहायक नीतियों से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में मोदी सरकार ने माताओं और बेटियों का ख्याल रखा है। साथ ही स्टार्टअप से किसानों को भी लाभ मिलेगा। टैक्स छूट भी 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख करके मोदी सरकार ने मध्यमवर्ग को बड़ी राहत देने का काम किया है। आशा नौटियाल ने कहा कि यह बजट आम जनता और महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा। बजट में दी गई व्यवस्थाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इस अवसर पर बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि प्रधानाचार्य  लक्ष्मी रावत ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  सविता भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष  अरुणा बेंजवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष  कुंवरी बर्थवाल, जिला पंचायत सदस्य  रीना बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष  शकुंतला जगवान,  ममता नौटियाल, पूर्व जिला महामंत्री  सुमन जमलोखी, किरन शुक्ला, शीला रावत, ममता नौटियाल, अंजू नौटियाल एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहीं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!