October 31, 2026

देवर में सेवा इंटरनेशनल ने किसानों की आजीविका संवर्धन के लिए गो पालन किया शुरू खंड विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ

0
IMG-20230210-WA0012

 

जनपद चमोली के नगर पंचायत पोखरी देवर में सेवा इंटरनेशनल ने समूहों के माध्यम से गो पालन और डेयरी शुरू कर दी है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा फीता काटकर किया गया

इस दौरान प्रयोजन प्रभारी मनबर सिंह रावत के द्वारा सेवा इंटरनेशनल के द्वारा किए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा सेवा इंटरनेशनल का उद्देश्य है गांवों से पलायन रोकना है हमारे द्वारा दो गांवों देवर,वल्ली, में गो पालन और डेयरी शुरू की गई। जिससे गांव में महिलाओं की आजीविका बढ़े।
वही मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा सेवा इंटरनेशनल के द्वारा जो गो पालन और डेयरी शुरू की है पलायन तो रोकने में सहायक है इससे महिलाओं की आजीविका बढ़ेगी हम सभी को आर्थिक रूप से इस प्रकार के और कार्यों को आगे बढ़ाना है
इस अवसर पर प्रयोजन प्रभारी मनबर रावत, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी महावीर बैनोला, लता बर्त्वाल, शिक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, शशि नेगी, तरूण बिष्ट ,विनोदनी देवी, राजेश्वरी देवी, गुड्डी देवी, सहित तमाम समूह की महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल