July 22, 2026

उमा भारती ने जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में सीएम धामी से की भेंट

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से  मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की। इस अवसर पर जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!