November 28, 2026

जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक घोषित होगा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम

0

 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद जुलाई के अंतिम सप्ताह तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। जबकि परीक्षा परीणम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को एक महीने के अंदर आवेदन करना होगा। बता दें कि कोविड के चलते उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं करवाई है। उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में 1 लाख 48 हजार 350 विद्यार्थी शामिल होने थे। जबकि इंटरमीडिएट  में 1 लाख 22 हजार 198 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन मार्च और अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी। इस मामले में सचिव नीता तिवारी ने बताया कि अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है तो शासनादेश में हमने ये विकल्प रखा है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के 1 महीने के भीतर आवेदन करेगा और परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा करायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *