October 16, 2026

राजकीय उत्कृष्ट इंटर काॅलेज नागनाथ पोखरी में दो दिवसीय खेल महाकुंभ शुभारंभ

photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_202311815418465

 

चमोली: राजकीय उत्कृष्ट इंटर कालेज नागनाथ पोखरी में न्याय पंचायत स्तर पर युवा कल्याण के तत्वाधान में दो दिवसीय न्याय पंचायत खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी और सभासद समुद्रा देवी ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर इस प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।
वही ब्लॉक खेल समन्वय अनूप सिंह रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़ ,लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित विभिन्न खेलों को सम्मिलित किया गया है।
इस अवसर पर सतीश कुमार, शांति प्रसाद थपलियाल ,अंकित सिंह ,संदीप सिंह, शिव प्रसाद, सुमित कुमार सहित तमाम शिक्षक एवं खेल प्रतिभागी मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!