हरेला पर्व पर नारायणबगढ़ में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
प्रकृति एवं समृद्धि का पवन पर्व हरेला प्रदेशभर में
धूमधाम से मनाया जा रहा है।एक माह तक मनाये जाने वाला हरेला पर्व पर विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक संस्थाओ,विभागो के द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वही चमोली जनपद के नारायणबगढ विकासखण्ड में बद्रीनाथ वन प्रभाग के पश्चिमी पिण्डर रेंज में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियो ,कई ग्रामपंचायत की महिला मंगलदलों द्वारा वन विभाग के सहयोग से हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया।
कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर नारायणबगढ में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियो,वन विभाग के वनक्षेत्राधिकारी व ग्रामीण महिलाओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
वही वन क्षेत्राधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग पश्चिमी रेंज प्रदीप गौड़ का कहना है कि यह पर्व 16 जुलाई से 15 अगस्त तक मनाया जायेगा,जिसमे बद्रीनाथ वन प्रभाग पश्चिमि पिण्डर रेंज के अन्तर्गत 1300 पेंडो का रोपण किया जा रहा है,जिसमें पेंड़ी की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई है।
प्रदीप गौड़,वनक्षेत्राधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग।
हरेला पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियो ने भी वृक्षारोपण कर अपनी अपनी भागेदारी निभाई। ब्लाॅक प्रमुख नारायणबगढ गणेश चन्दोला व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला का कहना है कि सिर्फ वृक्षारोपण करने से हमारी जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होती है हरेला पर्व पर हमें संकल्प लेना होगा की पेड़ को बचाना हमारी पूर्ण जिम्मेदारी है।
गणेश चन्दोला,ब्लाॅक प्रमुख नारायणबगढ प्रदीप बुटोला,जिला पंचायत सदस्य।
