November 26, 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला समूह को दिया गया आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण।

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_20234119530209

 

 

चमोली जोशीमठ व्लाक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भोज पत्र कैलीग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रधान कागा गरपक जिला महामंत्री प्रधान संध चमोली को मास्टर टैªनर के रूप में नियुक्त किया गया। जिसमें मास्टर टेªनर द्वारा समूह की महिलाओं को पांच दिन में भोज पर बद्रीशधाम की आरती,बद्रीविशाल के स्लोक,भोज पत्र की माला व अन्य कई प्रकार के चित्रण की ट्रेनिंग दी गई।
समापन दिवस पर कार्यक्रम में पंहुचे जिला विकास अधिकारी डॉ.महेश कुमार ने कहा कि आगामी समय में समूह के माध्यम से उक्त उत्पादों को बद्रीनाथ धाम में आने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा। जिससे समूह के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिलेगा।
प्रसिक्षाथियों में मंजू देवी,लक्ष्मी राणा,दीपा डुंगरियाल,सुनीता राणा,मीनाक्षी चौहान,शशि थपलियाल,इंदु बिष्ट,बबली राणा,गंगा राणा रूपा राणा,ममता व शकुंतला देवी आदि महिलाये सामिल रही।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड के खंड विकास अधिकारी जोशी रास्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश काला व अन्य कई कर्मचारी मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल