October 31, 2026

योगीराज श्री हंस जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में हरिद्वार में जनकल्याण सत्संग समारोह 12 और 13 नवंबर को, सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर करेंगे भजनों की प्रस्तुति

0
IMG-20221110-WA0026

 

हरिद्वार। द हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत एवं आध्यात्मिक गुरु श्री भोले जी महाराज और माता श्री मंगला जी के सानिध्य में योगीराज श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती के उपलक्ष्य में 12 और 13 नवंबर, शनिवार-रविवार को सायं 6 बजे से 9 बजे तक हंस ज्योति, ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर द्वारा हरिद्वार के ऋषिकुल कालेज के मैदान में विशाल जनकल्याण सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति की जायेगी।

संस्था के मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार बी.के.त्यागी ने बताया कि इस मौके पर परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी योगीराज श्री हंस जी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए उनके महान व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। इसके साथ-साथ वे अध्यात्म ज्ञान के द्वारा भारतीय संस्कृति को अपनाने, लोगों के बीच प्रेम, शांति, एकता और सद्भाव का वातावरण बनाने पर प्रवचन करेंगे।

मीडिया प्रभारी बी.के.त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सामाजिक बुराइयों जैसे–युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, बेटी और बेटे में भेदभाव, दहेज प्रथा तथा ब्रह्मभोज आदि के खिलाफ लोगों को जागरूक करके उन्हें परोपकार, मानव सेवा तथा जनकल्याण के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न तीर्थों से अनुभवी संत-महात्मा अपने जनकल्याणकारी सत्संग विचारों से जनसमाज को लाभान्वित करेंगे।

श्री त्यागी ने बताया कि मां गंगा के पावन तट पर तीर्थनगरी हरिद्वार में आयोजित इस 2 दिन के जनकल्याण सत्संग समारोह में आगंतुकों के लिए विशाल भंडारा तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा। हरिद्वार के विभिन्न आश्रमों और धर्मशालाओं में आगंतुकों के ठहराने की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल