November 2, 2026

मसूरी में पर्यटकों की आने जाने में नहीं कोई पाबंदी, वीकेंड में 15 हजार पर्यटकों को ही अनुमति

0

पहाड़ों की रानी मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। मसूरी में पर्यटकों की आने जाने में किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई है।  दरअसल एसडीम मसूरी मनीष कुमार द्वारा पत्र जारी करके यह स्पष्ट किया गया है कि मसूरी में किसी भी पर्यटकों की आने जाने की कोई रोक नहीं है। लेकिन जिलाधिकारी देहरादून द्वारा मसूरी में वीकेंड में 15 हजार पर्यटकों के आने की अनुमति दी गई है जिससे कि कोविड-19 नियमों का पालन कराए जा सके।

एसडीएम मनीष कुमार ने सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि सरकार और प्रशासन द्वारा कोविड-19 के रोकथाम के लिए समय-समय पर आदेश और निर्देश जारी किए जाते हैं जिसका पालन करना सभी के लिये अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और मुख्य सचिव कार्यालय से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि मसूरी में किसी भी पर्यटन को को आने जाने पर कोई रोक नहीं है मात्र वीकेंड पर पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए 15 हजार पर्यटक को आने की अनुमति दी जाएगी जिससे कि मसूरी में कोविड-19 के रोकथाम के लिए जारी निर्देश और आदेशों का पालन कराया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल