August 2, 2026

जोशीमठ। वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

रिपोर्ट। सोनू उनियाल

जोशीमठ। जोशीमठ नगर से चांई गांव की ओर जा रहा एक वाहन जीरोबैण्ड फरकियापानी के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक से 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा, जिसमें चालक की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ के चांई गांव का रहने वाला 47 वर्षिय दिगम्बर सिंह पुत्र कृपाल सिंह जोशीमठ से अपने गांव चांई के लिए अपनी मारूति वैगनार वाहन से जा रहा था कि फरकिया पानी के निकट वाहन अनियंत्रित होकर सडक से 50 मीटर नीचे जा गिरा, दुर्घटना में वाहन चला रहे दिगंबर की मौत हो गई है। कोतवाल आर एस खोलिया ने बताया कि 108 एंबुलैंस की मदद से दुर्घटना स्थल से दिगंबर को सीएचसी जोशीमठ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित किया। बताया कि वाहन में मात्र मृतक ही सवार था।

वहीं स्थानीय निवासी अशोक सकलानी कहते हैं कि फरकियापानी के पास से गुजरने वाला एनएच कई वर्षों से बदहाल है। कहते हैं कि यहां पर सडक लगातार धस रही है लेकिन बीआरओ मिट्टी पत्थर डालकर डामर कर रहा है लेकिन इस सडक का स्थाई ट्रीटमैंट नही होने के कारण यहां पर हमेसा ही दुर्घटना की संभावनायें बनी रहती हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!