November 6, 2026

ग्वालदम में हुआ तहसील इकाई का शपथ ग्रहण समारोह।

0
IMG-20231016-WA0004

 

स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट थराली इकाई का शपथ ग्रहण समारोह पर्यटन नगरी ग्वालदम के वन विश्रामगृह में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शंकर नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पर्यटन नगरी ग्वालदम के वन विश्रामगृह में स्टेट यूनियन का वर्किंग जर्नलिस्ट थराली का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने बधाण की ईष्ट देवी नंदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट थराली इकाई को मुख्य अतिथि शंकर दत्त शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश जोशी, उपाध्यक्ष धन सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह रावत व सक्रिय सदस्य नवीन चंदोला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जानपक्षी पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और दर्पण जैसा ही कार्य करना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवेंद्र रावत ने कहा कि पत्रकारों को एकता के साथ अपने कार्यों को संपादन करना चाहिए। जिला अध्यक्ष प्रमोद ने आधुनिक पत्रकारिता की बारीकियां को समझाया। इस मौके पर पी पी ए अध्यक्ष सुभाष पिमोली प्रेस क्लब थराली के अध्यक्ष राकेश सती, वरिष्ठ पत्रकार यशवंत बडियारी, वरिष्ठ पत्रकार जयवीर मनराल,पीपीए के तहसील अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार हेमचंद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार कुंदन परिहार, वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल