November 27, 2026

Exclusive: हिमवंत प्रदेश न्यूज की खबर पर लगी मुहर, विनोद कुमार बने वन विभाग के मुखिया(Hoff)

0

-भानु प्रकाश नेगी।

देहरादून-हिमवंत प्रदेश न्यूज की खबर पर एक बार फिर से मोहर लगी है।वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी विनोद कुमार को वन विभाग के नये मुखिया की जिम्मेदारी मिल गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार निवर्तमान प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के स्थान पर विनोद कुमार तैनाती की गई है।राजीव भरतरी को अध्यक्ष उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड में नई तैनाती की गई है।जबकि विनोद कुमार को प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव के अतिरिक्त प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आपको बता दे कि पूर्व में हिमवंत प्रदेश न्यूज द्वारा “पीसीसीएफ राजीव भरतरी की कुर्सी खतरे में दिवाली बाद विदाई“ तय र्शीषक से खबर छपी थी। यह खबर विश्वस्त सूत्रों के हवाले से लिखी गई थी जिस पर अब शासन द्वारा मोहर लग चुकी है।
वन अधिकारियों के तबादले के क्रम में अन्य अधिकारियों के तबादले के लिस्ट संलग्न की गई है।

]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *