November 27, 2026

भगवान की भक्ति करने वाली जीवात्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है-भागवताचार्य पण्डित महानन्द मैठाणी

0
WhatsApp Image 2023-03-28 at 8.01.12 PM

 

कर्णप्रयाग(किमोली) भगवान का भजन करने वाला मनुष्य जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति हो जाता है। भगवान की भक्ति मनुष्य को सद्मार्ग पर ले जाती है और अंत में जीवात्मा को प्रभु जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्ति कर मोक्ष प्रदान करते है। इसलिए जीवात्मा को प्रभु भजनों में अपना ध्यान लगाना चाहिए। उक्त कथन किमोली गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में डिम्मर गांव निवासी शिव प्रसाद डिमरी द्वारा आयोजित विष्णु पुराण कथा के सातवें दिवस कथा व्यास भागवताचार्य पंण्डित महानन्द मैठाणी ने कही।
विष्णु पुराण कथा के दौरान कथा व्यास महानन्द मैठाणी ने राजा मान्धाता,राजा राम व रावण के चरित्र की सुन्दर कथा समेत अनेक प्रसंग भक्तों को सुनाये। इस दौरान सुन्दर भजनों पर सैकड़ों भक्त जमकर झूमें।
संगीतमय विष्णु पुराण कथा के दौरान अनेक सुन्दर भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
इस दौरान धनसारी गांव लक्ष्मी नारायण मंदिर किमोली के मुख्य पुजारी,आचार्य लोकेश्वर प्रसाद थपलियाल, आचार्य उमादत्त थपलियाल, आचार्य संतोष थपलियाल,आचार्य मोहित रतूड़ी, संगीताचार्य,प्रमोद चमोली, संगीताचार्य पुरूषोत्तम रतूड़ी, सेवक कुवंर सिंह मिंगवाल,अनूप खण्डूडी, पूरण सिंह रावत उमेद सिह रावत, राकेश सिंह नेगी, नवीन मनौडी (नवल), कनवर सिंह रावत, गौरव सिंह रावत समेत समस्त ग्रामवासी किमोली व अनेक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल