October 24, 2026

श्री नंदा देवी राजजात के महामंत्री भुवन नौटियाल के हाथों हुआ आर सी सी कांसुवा क्रिकेट मैच का उदघाटन।

0
IMG-20250105-WA0011

 

The RCC Kansuwa cricket match was inaugurated by Bhuvan Nautiyal, General Secretary of Shri Nanda Devi Rajjat.

: लगातार शीतकाल में पहाड़ी आंचल के गांवों में खेल भावना के विकास को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है जिसके चलते जनपद चमोली के श्री नंदा देवी राजजात यात्रा के मुख्य पड़ाव गांव काँसुवा में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

 

बतौर मुख्य अतिथि भुवन नौटियाल (नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री एवम् सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा ) के कर कमलों से आर सी सी काँसुवा मैच का उदघाटन किया गया इस मौके पर उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। आर सी सी काँसुवा का पहला मुकाबला (प्योरा एकादश) व (ज़खेड़ खेती ) एकादश के बीच खेला गया जिसमें प्योंरा एकादश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की।


इस अवसर पर श्री नौटियाल जी ने विश्व प्रसिद्ध श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की जनसमस्याओ पर भी चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
इस मौके पर गांव के समस्त महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान,नव युवक मंगल दल काँसुवा ,युवा मौजूद थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल