November 5, 2026

निकाय चुनाव के लिए पोलिंग कार्मिकों का हुआ पहला रेन्डमाइजेशन।

0
IMG-20241230-WA0005

The first randomization of polling personnel took place for the civic elections.

 

जिले की 10 निकाय क्षेत्र में 80 पोलिंग बूथों के लिए रिजर्व सहित बनाई गई 103 पोलिंग पार्टियां।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के सफल सम्पादनार्थ हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में मतदान कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। जिले की 04 नगर पालिका परिषद व 06 नगर पंचायत में बनाए गए 80 पोलिंग बूथों के लिए 23 रिजर्व पार्टी सहित 103 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय और मतदान अधिकारी तृतीय शामिल है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में मतदान कार्मिक द्वितीय के रूप में एक महिला कार्मिक की तैनाती की गई है। पोलिंग कार्मिकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन किया गया। कार्मिकों के दूसरे चरण के रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित किए जाएगे। पोलिंग पार्टियों में तैनात कार्मिकों का जल्द ही निकाय चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी, नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश सहित रिटर्निंग आफिसर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल