माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज और CM धामी की उपस्थिति में खुले गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड में आयोजित विश्व विख्यात चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। वहीं अक्षय तृतीया के पर्व पर
माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गंगोत्री धाम के कपाट विधिविधान के साथ खोले गए।![]()
![]()
![]()

इस मौके पर माताश्री मंगला जी ने गंगा मैया की पूजा अर्चना कर देश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान गंगोत्री धाम में हंस फाउंडेशन के सौजन्य से स्थापित होने वाले स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी के 11 वें अस्पताल का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पत्नी गीता धामी, डीजीपी अशोक कुमार एवं उनकी पत्नी अलकनंदा भी पूजा में शामिल हुए।

