August 23, 2026

जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनी 16 शिकायतें

चमोली: जिलाधिकारी  गौरव कुमार की अध्यक्षता में गोपेश्वर स्थित जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन की 16 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में क्षतिग्रस्त विद्यालयों के लिए नाबार्ड के माध्यम से प्रस्ताव तैयार करने तथा 9 जुलाई को लोल्टी में श्रम शिविर के साथ आधार पंजीकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। पेयजल, सीवरेज, विद्यालय की चारदीवारी और श्रम कार्ड सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!