August 6, 2026

सीएम धामी ने किया दून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक देहरादून नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अनेक कक्षों का औचक  निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!