June 27, 2026

सीएम धामी ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू प्रतिदिन किये जाने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिदिन के स्थान पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अवतार राजौर, श्री मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

Spread the love
error: Content is protected !!