November 16, 2026

शादी को यादगार बनाने के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन मंच पर गिरे धड़ाम, देखिए वीडियो

0

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और दुल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ना कुछ अलग करते है। लेकिन कभी कभी शादी को यादगार बनाने के चक्कर में अचानक किसी हादसे का शिकार भी हो जाते हैं।

जी हां कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक शादी के कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन को हारनेस के सहारे स्टेज पर उतारने की तैयारी थी। सबकी निगाहें दूल्हा-दुल्हन पर थी कि तभी अचानक रिंग वाला हारनेस टूट गया और दूल्हा-दुल्हन मंच पर धड़ाम से गिर गए। हालांकि हादसे में दूल्हा-दुल्हन को मामूली चोटें ही आई हैं।

जानकारी के मुताबिक ये मामला छत्तीसगढ के रायपुर में एक होटल का है। जहां शादी के कार्यक्रम में यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल