October 30, 2026

उत्तराखंड में श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर सिमली के छात्र कर रहे संस्कृति का विकास

0
IMG-20241006-WA0004

Students of Shri Badrish Kirti Sanskrit Mahavidyalaya Dimmer Simli are developing the culture in Uttarakhand. Honored with Jyotish Ratna of Uttarakhand since last few days.

विगत दिवसो से उत्तराखंड के ज्योतिष रत्न से सम्मानित  सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल और संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ माता राम पुरोहित जी के अथक प्रयासों से संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर सिमली के छात्र कर रहे संस्कृति एवं धर्म का संरक्षण विगत अश्विन मास के श्राद्ध पक्ष में समस्त विश्व के कल्याण हेतु चमोली जिले के नारायण बगड़ क्षेत्र में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विशाल आयोजन किया गया कथा का वाचन, कथावाचक आचार्य श्री मोहित रतूड़ी जी के मुखारविंद से हुआ ।

 

कथा करने की प्रेरणा सहायक निदेशक महोदय एवं प्राचार्य महोदय जी से समस्त संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर के छात्र ले रहे हैं कथा में वेद मंत्रों से महाविद्यालय के छात्र आचार्य श्री आशीष त्रिपाठी जी एवं अन्य आचार्यों ने क्षेत्र को मंत्र मुग्ध कर दिया । कथा का आयोजन सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक ठाकुर अब्बल सिंह नेगी जी ने अपने चार पुत्र एवं पुत्रवधू जो की वर्तमान समय में भारतीय सेना में कार्यरत हैं एवं समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से कथा का भव्य आयोजन किया

 

गया कथा का आयोजन श्राद्ध पक्ष की नवमी तिथि से पित्र विसर्जन तक किया । तथा अनेक स्थानों से विद्वानों ने कथा में आकर सहायक निदेशक महोदय एवं प्राचार्य महोदय जी का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा विशाल ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया जिसमे 108 ब्राह्मणो को भोजन करवाया एवं क्षेत्र वासियों ने विद्वान ब्राह्मणों का आशीर्वाद ग्रहण किया । प्राचार्य महोदय जी ने भी पित्र विसर्जन के अवसर पर महाविद्यालय परिषद में विभिन्न फलो के वृक्षों का रोपण में किया गया। तथा छात्रों को धार्मिक कार्यों हेतु प्रेरित किया।कथा में विभिन्न महोत्सवो को क्षेत्र वासियों ने बड़े उत्साह से मनाया तथा कथा के विश्राम दिवस पर समस्त क्षेत्र वासियों की आंखें नम हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल