August 6, 2026

उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नागनाथ के छात्र-छात्राओं ने कार्तिक स्वामी का किया शैक्षिक भ्रमण

 

राजकीय उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नागनाथ के छात्र छात्राओं ने कार्तिक स्वामी का शैक्षिक भ्रमण किया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को शिक्षक अनूप सिंह रावत के द्वारा कार्तिक स्वामी के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा इन सबको संजोए रखना हम सब का कर्तव्य है। प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए आमजन से पौधरोपण की अपील की गई, वही एनएसएस स्वयंसेवियों और एनसीसी केडेट्स के द्वारा मंदिर परिसर से लेकर कनकचौरी तक 3 किलोमीटर रास्ते पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और लोगों से स्वच्छता बनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी एस शैलानी, महेश चंद्र किमोठी, अनूप सिंह रावत ,सतीश खाली ,प्रमोद रावत सहित तमाम शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!