August 9, 2026

बाल कल्याण, बाल संरक्षण, बाल अधिकार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डाॅ. पवन शर्मा को मिलेगा ‘चिल्ड्रन चैंपियन्स अवार्ड’

बाल कल्याण, बाल संरक्षण, बाल अधिकार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए समाजसेवी और मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने “चिल्ड्रन चैंपियन्स अवार्ड” के चयन लिए किया गया ।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने “चिल्ड्रन चैंपियन्स अवार्ड” के चयन लिए किया गया है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री निवास में बाल दिवस यानि 14 नवंबर 2022 को दिया जायेगा। डॉ. पवन शर्मा बच्चों के हित और कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार से अपना योगदान देते रहते हैं।

खास तौर पर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर निःशुल्क परामर्श शिविर और कार्यशाला के माध्यम से अवसाद, चिंता, तनाव, पढ़ाई में अरुचि और इसके जैसे अन्य कई मानसिक विकारों से बचने के गुर सिखाते हैं। डॉ. पवन शर्मा ने बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा, और अन्य बाल अपराधों से ग्रस्त बच्चों को मानसिक आघात से निकाल कर उन्हें सामान्य जीवन जीने में मदद की है।

बच्चों की मानसिक दशा को बेहतर समझने के लिए डॉ. पवन शर्मा अपनी सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसायटी के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करते रहते हैं। कोरोनकाल में डॉ. पवन शर्मा द्वारा कई परिवारों को फोन और ऑनलाइन परामर्श के साथ भयमुक्त माहौल में सम्भालने में अपना योगदान दिया है। डॉ. पवन शर्मा समाज में व्याप्त मानसिक स्वास्थ्य के प्रति शर्मिन्दगी और कलंक की भावना को समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं।

Spread the love
error: Content is protected !!