August 11, 2026

तो क्या गोपेश्वर शहर पर भी मंडरा रहा है भू-धंसाव का खतरा!

च्मोली जनपद के जिला मुख्यालय गोपेश्वर पर भी भू-धंसाव का खतरा मंडरा रहा है। यहां सुभाषनगर के पास बंसत विहार,विकास नगर,पपियाणा में पहले भी भू धंसाव हो चुका है। जहां अभी भी 100 से अधिक घरों में दरारें देखी जा सकती है। बीते कई सालों पहले पपयाणा हुऐ भू-धंसाव के कारण यहां के लोगों को विस्थापित किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी यहां खतरा बना हुआ है।
नगर पालिका परिषद् की अध्यक्षा पुष्पा पासवान ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वह जल्द गोपेश्वर में सभी विभागों,शासन,प्रसाशन व प्रबुद्धजनों के साथ एक बैठक करेगें जिसमें सभी की राय के बाद गोपेश्वर बचाओं अभियान चलाया जायेगा। उन्होनें कहा कि गोपेश्वर को बचाने के लिए वह प्रतिबध हैं इसके लिए सुभाषनगर के पास स्लाइडिंग जोन बसंत विहार विकास नगर की बीते 10 साल से शासन में अटकी फाइल को निकलवाकर उसे स्वीकृत करा दिया गया है। इस समस्या के सामधान के लिए शासन द्वारा 29 करोड़ 97 हजार स्वीकृत किये गये हैं जिसका जल्द टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू किया जायेगा।

Spread the love
error: Content is protected !!