November 27, 2026

नव वर्ष पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_20231120838796

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी,  आनंदबर्द्धन, डीजीपी  अशोक कुमार सहित वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल