August 8, 2026

स्कूली बच्चों के धूप में पढाई करने पर लगा प्रतिबंध

देहरादून में सरकारी स्कूलों में बच्चों को धूप में बैठा कर पढ़ाई कराने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में बच्चे अगर धूप में बैठा कर पढ़ाई गए तो संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और बी ई ओ के ऊपर कार्यवाही होगी। दरअसल इसका आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती ने सभी प्रधानाचार्य को भेजा है।
दरअसल जाड़ो के दिनों में अधिकतर स्कूलों में बच्चों को बाहर बैठा कर धूप में पढ़ाया जाता है। ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को आदेश किए हैं कि बच्चों की कक्षाओं को बाहर न लगाया जाए उनका कहना है कि धूप में बैठाकर पढ़ाने से बच्चों का ध्यान पढ़ाई में कम और आसपास की चीजों में ज्यादा रहता रहता है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!