August 12, 2026

कॉर्बेट प्रशासन ने 1 कुंटल 30 किलो केक काटकर मनाया सावन हाथी का हैप्पी बर्थडे, देखिए वीडियो

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 3 साल पहले आसम से लाई गई हथनी कंचब्बा के बच्चे सावन के 3 साल होने पर कॉर्बेट प्रशासन ने उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ के सभी अधिकारी और कई स्थानीय बच्चे भी मौके पर मौजूद थे।

 

बता दें कि कॉर्बेट प्रशासन में 2017 में कर्नाटक राज्य से 9 हाथी लाए गए थे। जिसमें से एक हथिनी कंचभा गर्भवती थी। वहीं 2018 में हाथनी कंचभा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम कॉर्बेट प्रशासन ने सावन रख दिया था। हर साल कोर्बेट प्रशासन सावन का जन्मदिन धूमधाम से मनाता है। जिसकी तैयारियां कॉर्बेट प्रशासन ने 1 हफ्ते पहले से ही कर ली थी। वहीं आज सावन को 3 साल पूरे हो चुके हैं जिसका कॉर्बेट प्रशासन ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सावन को सुबह से ही तैयार किया गया, साथ ही गुब्बारों से उसका केक सजाया गया था।  वहीं सावन के केक को तैयार करने वाले सूबेदार अली ने बताया कि सावन के लिए लगभग 1 कुंतल 30 किलो से ऊपर का केक आज काटा गया।

 

Spread the love
error: Content is protected !!