August 15, 2026

कारगी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के चुने गए रमेशचंद्र गौड़ अध्यक्ष और कुशला डोभाल महासचिव

देहरादून। कारगी-लालपुल रोड स्थित जेपी प्लाजा में कारगी व्यापार मंडल की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रमेश चन्द्र गौड़, महासचिव कुशल डोभाल को चुना गया। इसके आलावा उपाध्यक्ष पद पर देव हिन्दवान और कुलदीपक नेगी को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव राजेंद्र बहुगुणा, सहसचिव सोनू गुसाईं, कोषाध्यक्ष संजय रयाल को चुना गया। संरक्षक मंडल में राजपाल पयाल, उपेंद्र जुयाल, प्रदीप भोला एवं सुरेंद्र अरोड़ा को चुना गया। लेखा परीक्षक एवं कानूनी सलाहकार के रूप में रवि चौहान को गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में गजेंद्र पयाल, धीरज पंत, विपिन रस्तोगी, संजय नौटियाल, शांति प्रसाद बिजल्वाण, राजेंद्र कुमार, मोहसिन अहमद, शमशाद अहमद, प्रीतम कुमार, हेमेंद्र रावत, अमित पवार, अमित चेतल,  विनय किंगर,  कल्याण पयाल, आशीष कुमार, नारायण दत्त थपलियाल, वीरेंद्र नौटियाल, केके जिंदल का चयन किया गया।

अध्यक्ष रमेश चन्द्र गौड़ ने सभी व्यापारियों से आपसी सहयोग एवं सौहार्द से रहते हुए व्यापारियों की एकता के लिए आपस में जुड़े रहने का आह्वान किया। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव कुशला डोभाल ने कहा कि संगठन सभी व्यापारियों के हित में काम करेगा। व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!