October 24, 2026

महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में आयोजित हुआ विश्व हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

0
IMG-20250110-WA0013

Program on World Hindi Day organized in College Nagnath Pokhri

पोखरी: हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, चमोली में हिन्दी विभाग के तत्वधान में ’’विश्व हिन्दी दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ0 नन्द किशोर चमोला के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विश्व हिन्दी दिवस मनाने की प्रासंगिकता एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व साथ ही विश्व में हिन्दी के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आयोजित विश्व हिन्दी सम्मेलन की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार जुयाल ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में सभी को विश्व हिन्दी दिवस की सुभकामनएं प्रेषित करते हुए भाषाओं के महत्व के साथ-साथ हिन्दी की वर्तमान स्थिति पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही इन्होंने कहा की विश्व हिन्दी दिवस हमें हिन्दी भाषा की समृद्धि, इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।
इस क्रम में आगे डॉ0 र्कीति गिल ने कविता के माध्यम से हिन्दी भाषा की वर्तमान स्थिति का वर्णन किया। डॉ0 शशि चौहान ने कहा की विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इसे बढावा देना है। साथ ही दुनिया भर में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बाँधना है ।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 नन्दकिशोर चमोला ने समस्त आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल